राहुल गाँधी जब से twitter पर सक्रिय हुए हैं, भारतीय twitter यूजर की तो मानों मौज आ गई है। ऐसा लगता है भारतीय twitter समुदाय की एक बड़ी आबादी को एक पसंदीदा शिकार मिल गया है। अभी राहुल विदेश प्रवास पर हैं जाने से पहले उन्होने एक ट्वीट किया जिसमें अपने विदेश दौरे का कारण बताते हुए भाजपा के सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी के ऊपर भी अपने ही अंदाज़ में जमकर चुटकी ली। और उसके बाद तो बस वही हुआ जिसकी कम से कम कांग्रेस अध्यक्ष को उम्मीद नहीं थी। पहले देखिये क्या लिखा था राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में।
राहुल गाँधी ने लिखा,
"कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर रहूँगा। सोनिया जी के साथ उनके सालाना मेडिकल चेक अप के लिए।
BJP के सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी के मेरे मित्रों के लिए: ज्यादा मेहनत न करें....मैं जल्द ही लौटूँगा!"
इस ट्वीट के सक्रिय होते ही राहुल गाँधी ट्वीटर यूजर्स के निशाने पर आ गए। कुछ लोगों ने इनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया तो कुछ लोगों ने उनपर ज़बरदस्त सवालों के गोले दागे।
वंदना अग्रवाल नामक एक यूजर ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा "ऐसी कौन सी बीमारी हुई है सोनिया माता को जिसका इलाज भारत में नहीं है?पैसे कम पड़े तो बताना...नोटबंदी वाले 4 हजार अभी बचे हैं क्या?"
एक अन्य यूजर सूर्य प्रभा ने चुटकी लेते हुए दोनों "माँ-बेटे को गर्मी की छुट्टियों की शुभकामना" दे दी।
वहीं राहुल व्यास ने लिखा "सही है, इतने सालों तक लगातार कांग्रेसी शासन के बावजूद आधारभूत संरचनाएं इतनी घटिया हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष को भी उस पर यकीन नहीं। बहरहाल, BJP की निरंतर जीत के लिए हम चाहते हैं कि आप जल्दी लौटें।"
आकाश जैन नामक यूजर ने तो बकायदा गौरीगंज, अमेठी के राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय की तस्वीर संलग्न करते हुए लिखा "भाई कल......अगर कोई ज्यादा प्रोब्लेम होगी वहाँ तो टेंशन मत लेना......यहाँ आपके गाँव में इस हॉस्पिटल में मुफ्त में इलाज़ हो जायेगा।"
आनन्द कुमार सिंह नामक यूजर का आक्रोश उनके सवालिया ट्वीट से जाहिर होता है - "70 सालों में world level का अस्पताल तक नहीं बनवा सके #भ्रष्टाचारी ~ @INCIndia और #Pidi पूछते हैं #मोदी_सरकार_के_4साल में क्या हुआ?"
बहरहाल, अब तक इस ट्वीट पर 12000 से भी अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने जब राहुल के समर्थन में कुछ लिखा तो फिर वो भी लोगों के निशाने पर आ गए और लोगों ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। वैसे, ये उम्मीद तो नहीं है कि राहुल लोगों के सवालों के जवाब देंगे। फिर भी, कुछ सवाल तो लाजिमी ही हैं जैसे-
1. आखिर सोनिया गाँधी की बीमारी क्या है और वो इसका इलाज़ कराने कहाँ जाती है?
2. आखिर सोनिया गाँधी या राहुल गाँधी की विदेश यात्राएं हमेशा गुप्त क्यों होती हैं?
3. आखिर भारत सरकार से मिली सुरक्षा को छोड़ कर बाहर जाने का इनका प्रयोजन क्या होता है?
4. आखिर भारत में इतने सालों तक राज करनेवाली कांग्रेस के बनाए अस्पतालों पर इनका भरोसा क्यों नहीं है? 5. आखिर हर बार विदेश यात्राओं के लिए सोनिया गाँधी या राहुल गाँधी को बहाने बनाने की क्या जरूरत है?
सभी तस्वीर : twitter screenshot