पिछले दिनों खेल जगत से आए हुये खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने फ़िटनेस चैलेंज नामक एक परंपरा शुरू की थी। इसके बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों ने अपना फ़िटनेस वीडियो शेयर करते हुये दूसरों को भी चैलेंज करना शुरू किया। इसी क्रम में कुछ दिन पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना फ़िटनेस वीडियो शेयर करते हुये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने विराट के चैलेंज को स्वीकार किया था और आज उन्होंने अपना फ़िटनेस वीडियो शेयर करते हुये इस चैलेंज को पूरा किया।
इस फ़िटनेस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया और लिखा "ये मेरे प्रातःकालीन व्यायाम के क्षण हैं। योग के अलावा मैं एक ऐसे स्वनिर्मित पथ पर पैदल भी चलता हूँ जिसकी प्रेरणा जीवन के पंचतत्व हैं - भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश। यह अत्यंत ही ताज़गीदायक और कायाकल्प करने वाला है। मैं श्वसन के अभ्यास भी करता हूँ।" #HumFitTohIndiaFit

अपने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उन्होंने देश के सभी आईपीएस अधिकारियों के अलावा कर्नाटक के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री एच॰ डी॰ कुमारस्वामी और 2018 कॉमनवैल्थ गेम की सर्वाधिक स्वर्ण विजेता मनिका बत्रा को भी इस फ़िटनेस चैलेंज को स्वीकार करने का न्यौता दिया।
यूँ तो 67 वर्षीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस पहल का सबों ने स्वागत किया है और इसे प्रेरणादायक बताया है लेकिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच॰ डी॰ कुमारस्वामी, प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हुए इस पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें