भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में कितनी अंधी हो चुकी है काँग्रेस आज इस पोस्ट में शीर्षक के मुताबिक़ काँग्रेस के एक और झूठ की पोल खुलने की पूरी जानकारी आप सबों के समक्ष प्रस्तुत है. बात पिछले सात जुलाई कि है, जब काँग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक फर्जी वीडियो को यह बताते हुए अपलोड किया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर रैली की विडियो है जिसमें लोग शोर मचाते हुए उनका विरोध कर रहे हैं.
वैसे, बाद में उन्होंनें ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए और फेसबुक का धन्यवाद करते हुए ये भी ट्वीट किया कि हम इस वीडियो को फेसबुक पर भी अपलोड करने में सफल रहे.
इस वीडियो को ट्विटर पर फैलते देर नहीं लगी और कांग्रेसी चाटुकारों ने पूरी तत्परता के साथ इस वीडियो वाले ट्वीट को रि-ट्वीट करना भी शुरू कर दिया. अगले ही दिन इसकी भनक भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को लगी और उन्होंनें बिना देर किये इस बात का पर्दाफ़ाश किया कि ट्वीटर पर काँग्रेसियों द्वारा प्रचारित किया जाने वाला वीडियो फर्ज़ी है और ये खुलासा किया कि ये वीडियो मार्च 2018 का है जब प्रधानमंत्री मोदी झुंझुनू (राजस्थान) में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में पहुंचे थे. ये उस वक़्त भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं के आपसी झड़प का वीडियो है. ऐसा वीडियो को देख कर समझा भी जा सकता है. वीडियो का लिंक पोस्ट के अंत में दिया गया है.
जैसे ही अमित मालवीय ने ये खुलासा किया काँग्रेस सकते में आ गयी और सबसे पहले राहुल गाँधी ने इस ट्वीट को अपने हैंडल से डिलीट कर दिया. पर, काँग्रेस के ऑफिसियल हैंडल @INCIndia और काँग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना के ट्विटर हैंडल @divyaspandana से इसे डिलीट नहीं किया गया. काँग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल @INCIndia पर इसके लिए माफ़ी मांगी और बेशर्मी के साथ लिखा कि...उफ्फ..ये वीडियो जयपुर में नहीं बल्कि झुंझुनू में लिया गया था, जहाँ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री मोदी उपस्थित थे, और भाजपा के कैडर आपस में लड़ पड़े थे.
वैसे काँग्रेस ने बिना माफ़ी मांगे अपनी गलती को तो क़ुबूल कर लिया लेकिन काँग्रेस की आईटी प्रमुख दिव्या स्पंदना ने तो मानो बेशर्मी की साड़ी हदें ही पर कर दी और माफ़ी भी मांगी तो इस तंज के साथ --- माफ़ी चाहती हूँ ऐसा लग रहा है मनो वीडियो कल का नहीं बल्कि पिछले मार्च का है...हे भगवान् तो क्या राजस्थान भाजपा इतना पहले ही लुट चुकी थी.??
अब ऎसी बेशर्मी की तो काँग्रेस से उम्मीद नहीं ही थी. तो क्या...अब ये मान लिया जाए कि काँग्रेस अब इतनी लाचार हो चुकी है उसके पास अब झूठ और भ्रम फैलाने के सिवा कोई और विकल्प नहीं बचा ??? क्या करोड़ों रुपये खर्च करके काँग्रेस अपना आईटी सेल इसी तरह के झूठ और भ्रम का माहौल बनाने के लिए तैयार किया है...??? वैसे आप भी इस वीडियो को देखें और तय करें. विडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://we.tl/mjNVnfckkW
हमारी कोशिश है कि अब आगे से काँग्रेस के द्वारा फैलाए जा रहे झूठों का जितना संभव हो सके पर्दाफाश करें और उसे आप सबों की नज़रों में ला सकें. इसके लिए "भ्रमास्त्र : २०१९ के लिए काँग्रेस का नया अस्त्र" एक धारावाहिक श्रृंखला के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है और ये इस कड़ी का दूसरा पोस्ट है.
आप सभी लोगों से आग्रह है कि कमेंट के माध्यम से अपनी राय से हमें अवगत करायें. साथ ही इस श्रृंखला की हर पोस्ट आप सबों तक सीधे पहुंचे इसलिए हमारे ब्लॉग को कृपया सब्सक्राइब करें.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें